फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विदेशी महिला यात्री से बरामद हुए गायब रुपये

विदेशी महिला यात्री से बरामद हुए गायब रुपये

Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
विदेशी महिला यात्री से बरामद हुए गायब रुपये
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार की सुबह एक यात्री का गायब रुपयों का थैला सीआईएसएफ ने दिल्ली से एक विदेशी महिला यात्री के पास से बरामद किया। स्पाइजेट के विमान एसजी 971 से शुक्रवार को अहमदाबाद जाने के लिए यात्री वाराणसी निवासी डॉ. जेके सामरिया एयरपोर्ट पर बैठा था इस दौरान उसने अपने जरूरत का कुछ सामान निकालने के लिए बैग खोला और कुछ सामान निकालकर बगल की कुर्सी पर रख दिया। इस दौरान समान के साथ एक लाख 35 हजार रुपये से भरा थैला भी बैग से बाहर निकाला और कुर्सी पर रख दिया। इसी दौरान विमान की बोर्डिंग शुरू हो गई और विमान पकड़ने की जल्दी में रुपयों से भरा थैला वहीं छूट गया और यात्री विमान से अहमदाबाद चला गया। अहमदाबाद पहुंचने के बाद जब बैग में रुपये नहीं मिले तो इसकी शिकायत उसने एयरपोर्ट अधिकारियों से की। एयरपोर्ट अधिकारियों ने वाराणसी सीआईएसएफ को सूचित किया तथा डॉ. जेके सेमरिया ने वाराणसी में अपने भतीजे अभिषेक जेना को भी फोन कर बताया। भतीजे ने भी वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ से संपर्क किया। उसके बाद सीआईएसएफ ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें यात्री के जाने के बाद एक स्पेनिश महिला यात्री जो ग्रुप के साथ इंडिगो के विमान से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थी रुपयों का थैला उठाती हुई दिखी और इंडिगो के विमान 06 ई3136 से सुबह 10:30 बजे दिल्ली रवाना हो गई। जब उस महिला यात्री के एजेंट से उस यात्री की तहकीकात की गई तो पता चला कि यह स्पेनिश ग्रुप है जो शाम को चार बजे टर्की एयरलाइंस के विमान से इस्तांबुल चला जायेगा और फिलहाल दिल्ली के एक होटल में ठहरे हैं। सीआईएसएफ की एक टीम फौरन होटल पहुंची और पूछताछ की। इसपर महिला ने इनकार किया लेकिन सीआईएसएफ की सख्ती के बाद महिला ने कबूल किया और 1050 यूरो और 35000 रुपये वापस किये जिसको डॉ जेके सामरिया के दिल्ली निवासी किसी परिचित को सुपुर्द कर दिया गया। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed