फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहीं होने दी समलैंगिक जोड़े की शादी

नहीं होने दी समलैंगिक जोड़े की शादी

Fri, 10 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
नहीं होने दी समलैंगिक जोड़े की शादी
वाराणसी। खुफिया एजेंसियों और पुलिस के सक्रिय होने के बाद आस्ट्रेलिया के जेम्स और इटली के लूका समलैंगिक विवाह नहीं कर पाए। पुलिस को देखते ही दोनों अपनी योजना से मुकर गए। दोनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उन्हें विवाह के संबंध में भारतीय कानून, मान्यताओं और परंपराओं की जानकारी नहीं थी। जानकारी के अभाव में ही वे दोनों यहां शादी करना चाहते थे। दोनों शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह यहां से नेपाल रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

जेम्स और लूका बुधवार को आगरा से यहां पहुंचे थे। दोनों त्रिपुरा भैरवी घाट स्थित एक होटल में ठहरे हैं। बुधवार को दोनों ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान कहा था कि दोनों की मुलाकात जोधपुर में हुई। जयपुर में एक-दूसरे को प्यार का इजहार किया। इसके बाद शादी करने काशी आ गए। गुरुवार को खबर छपने के बाद पुलिस और खुफिया इकाइयां सुबह से ही सक्रिय हो गईं। पता किया जाने लगा कि शादी कहां होगी और कौन कराएगा।
विज्ञापन

जेम्स और लूका की खोज करते हुए एलआईयू और पुलिस उनके होटल पहुंचे। दोनों को बताया गया कि समलैंगिक विवाह का प्रावधान यहां नही है। ऐसा करने से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके लिए दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी पड़े। यह सुन कर दोनों विदेशी नागरिकों ने अपनी योजना के लिए खेद जताया। दोनों ने विश्वास दिलाया कि वे कानून के दायरे में रहते हुए काशी में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed