{"_id":"5b5792de4f1c1bf6548b4dd5","slug":"21532465886-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह तमंचे की मुठिया से वार कर युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह तमंचे की मुठिया से वार कर युवक का सिर फोड़ा
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिकरौल निवासी संजय पाल को मंगलवार की शाम औरंगाबाद से सिगरा की ओर जाते समय सरेराह वाहन सवार असलहाधारियों ने लात-घूसों और तमंचे की मुठिया से वार कर घायल कर दिया। संजय पाल की तहरीर पर सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह की गाड़ी के काफिले में सवार अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ सिगरा थाने में मारपीट और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिगरा थाने पहुंचे संजय ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर है। शाम के समय औरंगाबाद से सिगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एमएलसी बृजेश सिंह की गाड़ी का काफिला गुजर रहा था। जाम मेें गाड़ी खड़ी होने के कारण अचानक काफिले की गाड़ियों में सवार असलहाधारी उतरे और उसे सरेररह लात-घूसे से मारने के साथ ही तमंचे की मुठिया से वार कर सिर फोड़ दिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि युवक का मेडिकल मुआयना करा कर उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अंबरीष गौड़ ने बताया कि बृजेश सिंह गाजीपुर न्यायालय पेशी के लिए गए थे। दोपहर तीन बजे के लगभग पुलिस ने उन्हें सेंट्रल जेल में दाखिल कर दिया था।