{"_id":"5b4f93ab4f1c1b4c748b5bc9","slug":"21531941803-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आसमान में दिन भर बादलों की घेरेबंदी के बाद दोपहर में इंद्रदेव मेहरबान होते दिखे। हालांकि केवल रिमझिम बारिश होने के बाद बादल गायब हो गए और मौसम पूरी तरह साफ हो गया। तकरीबन आधे घंटे हुई हल्की बारिश से राहत मिलने की बजाय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। वहीं, बारिश के बाद धूप निकलने से उमस और गर्मी में बेतहाशा इजाफा हो गया, जिससे लोग बिलबिलाने लगे।
कालीन नगरी में इस सीजन में अब तक अपेक्षाकृत बारिश नहीं हो पा रही है। आए दिन बादल उमड़-घुमड़ के बाद चले जा रहे हैं। इससे अन्नदाताओं से लेकर आम लोग तक परेशान हो उठे हैं। गत दिनों दो बार की बारिश के बाद लोगों को इंद्रदेव की मेहरबानियों का इंतजार है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की घेरेबंदी शुरू हो गई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर एक बजे के आसपास कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो तकरीबन डेढ़ बजे तक चलती रही। बारिश शुरू हुई तो एकबारगी लोगों को लगा कि मेघ झूमकर बरसेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ज्ञानपुर नगर क्षेत्र में पुरानी कलेक्ट्रेट गेट, वीएनजीआईसी मैदान, पटेल नगर, सब्जी मंडी आदि निचले इलाकों में हल्का जलभराव और कीचड़ फैल गया। इसके अलावा कई कच्ची सड़कें नारकीय हो गईं। इन पर आवागमन बेहद कठिन हो गया। लोग आते-जाते गिरते रहे। इससे बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि पिछले दो दिनों के मुकाबले दो डिग्री अधिक था। इससे गर्मी और उमस बढ़ी रही और जनजीवन मुश्किलों में रहा। हल्की बारिश के बाद कड़ाके की धूप निकलने से मुश्किलें बढ़ गईं।