फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केएन पीजी में 506 छात्र-छात्राओं को मिला दाखिला

केएन पीजी में 506 छात्र-छात्राओं को मिला दाखिला

Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
केएन पीजी में 506 छात्र-छात्राओं को मिला दाखिला
ज्ञानपुर। केएन पीजी कॉलेज में पहली कटऑफ के अंतर्गत बुधवार को स्नातक की विभिन्न कक्षाओं में 506 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके साथ ही द्वितीय वरीयता सूची भी जारी कर दी गई। इस सूची के अंतर्गत छात्र-छात्राएं शुल्क जमा कर पांच और छह जुलाई को प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया गया। बीए प्रथम वर्ष में 229, बीकॉम में 107, बीएससी बायो ग्रुप में 93 और बीएससी गणित में 77 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्राचार्य पीएन डोंगरे के मुताबिक स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बुधवार को द्वितीय वरीयता सूची भी जारी कर दी गई। इसके तहत बीए और बीकॉम में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा। जबकि बीएससी बायो ग्रुप में 320 से 322 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। एससीएसटी के आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। इसी तरह बीएससी गणित वर्ग में सामान्य अभ्यर्थियों की कटऑफ 336 से 322 और ओबीसी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 321 से 268 अंक तक गया है। साथ ही एससीएसटी के आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed