फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इतिहास बनाने वालों को ही याद करती हैं पीढ़ियां

इतिहास बनाने वालों को ही याद करती हैं पीढ़ियां

Thu, 28 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
इतिहास बनाने वालों को ही याद करती हैं पीढ़ियां
वहिदानगर। हिंदू साम्राज्य दिवस पर बुधवार को कोइरौना बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संघ के सभी आनुषांगिक संगठन शामिल हुए। आरएसएस के प्रमुख छह उत्सवों में से एक हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे शोभायात्रा डीघ विकास क्षेत्र के खेदौपुर स्थित वीएनपी कान्वेंट इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू हुई। शोभायात्रा का कोइरौना बाजार भ्रमण के बाद पुन: कॉलेज परिसर में समापन हुआ। शोभायात्रा में स्वामी शिवाजी महाराज एवं रानी लक्ष्मीबाई का प्रतिरूप धारण किए बच्चे घोड़े और हाथी पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। उसके पीछे स्वयं सेवक भगवा ध्वज पताकाएं थामे कदमताल करते हुए शोभायात्रा को भव्यता दे रहे थे। शोभायात्रा में रथ पर छात्रपति शिवाजी के प्रतिरूप की झांकी सजाई गई थी। हिंदू साम्राज्य दिवस का मुख्य कार्यक्रम वीएनपी कान्वेंट स्कूल खेदौपुर के प्रांगण में हुआ। इसमें संघ के विंध्याचल विभाग के संचालक तिलकधारी जी का बौद्घिक वक्तव्य हुआ। इस दौरान उन्होंने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास बनाने वालों को ही आने वाली पीढ़ी याद करती है। शिवाजी महाराज युगपुरुष थे। उन्होंने कहा था कि दुश्मन को कभी दूध नहीं पिलाना चाहिए, वरना डस लेंगे। उन्होंने श्रीकृष्ण और चाणक्य की नीति पर चलकर हिंदू साम्राज्य का विस्तार किया। वो भारतवर्ष के ऐसे शासक थे, जो दुश्मनों से कभी परास्त नहीं हुए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उल्लेखनीय है कि छत्रपति शिवाजी का जिस दिन राज्याभिषेक हुआ, उस दिन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाता है। आयोजन में संघ के अलावा उसके सभी आनुषांगिक संगठन भाजपा विश्व हिंदू परिषद, भाजयुमो बजरंग दल आदि के कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं कोइरौना पुुुलिस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में जुटी रही। समाजसेवी श्यामधर मिश्र मिर्जापुरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से करुणा शंकर जी, देवीशंकर पांडेय राकेश, राजकुमार, कैलाश जी, रमाकांत, लव दुबे, कृपाशंकर पांडेय, विधानचंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed