{"_id":"5b281dd44f1c1b13358b7752","slug":"21529355732-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने पर सेतु निगम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने पर सेतु निगम को नोटिस
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम इस समय गंदगी को लेकर अभियान चला रहा है। इसमें गंदगी करने पर लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। सोमवार को नगर आयुक्त ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु निगम की लापरवाही पर नोटिस जारी किया। वहीं अवैध विज्ञापन पर कोचिंग संचालकों को नोटिस दिया गया।
सोमवार को 11 बजे नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान सेतु निगम की ओर से निर्माण कराए जा रहे फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर एक टैंकर सीवर का गंदा पानी भरकर सड़क पर गिराते हुए जा रहा था। इससे सड़क पर गंदगी और बदबू फैल रही थी। इस पर नगर आयुक्त ने सेतु निगम को कार्रवाई करने का आदेश दिया। नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 402 (क) के प्रदूषणकारी कारकों का निषेध मानते हुए नोटिस जारी किया दिया। इससे पहले नगर निगम की टीम जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया।
उधर, शहर में कोचिंग संचालकों की ओर से सार्वजनिक स्थलों, गंगा नदी के घाटों, चौराहों पर पोस्टर इत्यादि चिपकाकर उसे गंदा किया जा रहा है। इसको लेकर नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को क्षेत्र में जांच कराकर कोचिंग संस्थानों की सूची तैयार करने को कहा है। इसके साथ ही कार्रवाई करने का आदेश देते हुए जुर्माना वसूलने को कहा।