{"_id":"5b22c0594f1c1bb36e8b7f4b","slug":"21529004121-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पहुंचे कर्मचारी, फरियादियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पहुंचे कर्मचारी, फरियादियों को राहत
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय का माहौल बृहस्पतिवार को बदला नजर आया। ज्यादातर कर्मचारी ठीक 10 बजे अपनी टेबल पर कामकाज करते दिखे। अधिकारी भी समय से पहुंच गए थे। इससे दूरदराज से आए फरियादियों को राहत मिली।
ज्ञानपुर विद्युत वितरण उपखंड में कर्मचारियों की मनमानी के चलते फरियादियों की समस्याओं के मद्देनजर बुधवार को अमर उजाला की टीम ने बुधवार को कार्यालय में कामकाज की पड़ताल की थी। 10:55 बजे तक कार्यालय में ताले लटक रहे थे। न तो कर्मचारी पहुंचे थे और न अधिकारी। दूरदराज से आए फरियादी इधर-उधर भटक रहे थे। खाली मिली थी। अमर उजाला के बृस्पतिवार के अंक में यह मनमानी उजागर हुई तो अधिकारी और कर्मचारी सजग हो गए। अमर उजाला टीम फिर पहुंची तो सुबह 10 बजे तक ज्यादातर कर्मचारी पहुंच चुके थे। कंप्यूटर आपरेटर विद्याधर, एकाउंटेंट श्रवण कुमार, एईआर दीपक कुमार कामकाज निपटाने में जुटे थे। इससे दूरदराज से आए फरियादियों को राहत मिली। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि साहब समय से पहले अपनी सीट पर बैठ गए थे। साथ ही लोगों ने अमर उजाला की भूमिका की सराहना की। एसडीओ ज्ञानपुर सुनील कुमार चेकिंग अभियान पर महाराजगंज निकल रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को मैं कोइरौना में वसूली और कनेक्शन अभियान में गया था, जिससे सुबह ऑफिस नहीं आ सका था। वहीं, एक्सईएन अमर सिंह ने सब स्टेशन की विजिट पर होने के कारण कार्यालय पहुंचने में देर होने की बात कही।