{"_id":"5af7528c4f1c1bd5408b4d7d","slug":"21526157964-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए देगा बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए देगा बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग0
Updated Sun, 13 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कार्यालयों और घरों में काम करने के दौरान अचानक सांस रुकने, दिल का दौरा पड़ने आदि की घटनाओं पर अगर तुरंत उपचार न मिले तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बेसिक लाइफ सपोर्ट के माध्यम से तत्काल इलाज के साथ ही जान बचाने में सहायता मिलेगी। इसकी पहल भी खुद चिकित्सकों ने ही की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा की ओर से इसके लिए विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों के लोगों को रविवार को बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
अक्सर काम करने या घर में रहने के दौरान दिल का दौरा पड़ने आदि की घटनाएं हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब घर या आफिस के नजदीक कोई अस्पताल न हो। इसी को देखते हुए आईएमए की ओर से रविवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बीएचयू आईएमएस के शिक्षकों की ओर से लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आईएमए की सचिव डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि इस दौरान दुघर्टना, कार्डियक अरेस्ट आदि से तात्कालिक बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।