फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैश की किल्लत बरकरार, भटक रहे लोग

कैश की किल्लत बरकरार, भटक रहे लोग

Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कैश की किल्लत बरकरार, भटक रहे लोग
वाराणसी। जिले में लगभग सभी बैंकों के एटीएम पर कैश की किल्लत अभी भी बनी हुई है। आरबीआई की ओर से करेंसी न भेजे जाने और कुछ जगहों पर इस व्यवस्था से जुड़े लोगों की अनदेखी की वजह से ही इस तरह की समस्या बनी है। इसमें कुछ एटीएम में तो कैश नहीं है जबकि कुछ तो तकनीकी खराबी की वजह से काम नहीं कर रहे हैं। शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में लोग पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक का चक्कर काटने को मजबूर है। उधर बैंक में जाने पर भी निराश लौटना पड़ रहा है। अधिकांश बैंकों ने कैश की किल्लत को देखते हुए अपने वहां निकासी की एक लिमिट तय कर दी है, ऐसे में कई लोगों को उतना रुपया नहीं मिल पा रहा है, जितना कि उनको जरूरत है। ग्रामीण इलाकों में सबसे खराब स्थिति है। यहां कुछ बैंकों के एटीएम सर्वर डाउन होने से बंद है। राजातालाब, रोहनिया, बड़ागांव, हरहुआ, लोहता, मिर्जामुराद संवाददाता के अनुसार यहां एसबीआई, यूबीआई, बीओबी, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि के कई एटीएम बस शो पीस बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed