{"_id":"5ad254d64f1c1b5c098b490c","slug":"21523733718-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश पुलिस के हत्\nथे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी बदमाश पुलिस के हत् थे चढ़ा
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और गोपीगंज पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पांच हजार के इनामी बदमाश नेबू लाल को गांधी गांव स्थित नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने पत्रकारों से गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात की मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधी नहर पुलिया के पास से पांच हजार के इनामी नेबू लाल पुत्र बृजलाल निवासी मदनपुर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रेकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी के बाद रुपये और सामान आपस में बांट लेते थे। नेबू के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कइ बार जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से पांच मोबाइल सेट, साढ़े तीन हजार रुपये कई दवाएं बरामद की गईं। टीम में सर्विलांस प्रभारी नवीन कुमार, एसओ सुनील कुमार वर्मा, अजय मिश्रा, इमरान खान, राधेश्याम कुशवाहा, नरेंद्र शामिल थे।