फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शराब, रुपये और मोबाइल के लालच में गए थे हत्या करने0

शराब, रुपये और मोबाइल के लालच में गए थे हत्या करने0

Sat, 14 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
शराब, रुपये और मोबाइल के लालच में गए थे हत्या करने0
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के हृदयपुर की अंजनी पटेल की गोली मारकर हत्या करने गए बदमाशों में से एक रवि सोनकर खुद के तमंचे की गोली से घायल हो गया था। उसका उपचार ही वारदात के खुलासे में मददगार बना। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को लालपुर की विवेकानंद कालोनी के रवि सोनकर, रमदत्तपुर के विशाल उर्फ फूहर और सारनाथ की ओम नगर कालोनी के मनोज पटेल को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, बाइक व स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को मामले में रमदत्तपुर के प्रकाश पटेल, बाबू पटेल व अजय और विवेकानंद कालोनी के किशन सोनकर की तलाश है। रवि ने बताया कि तीनों सिर्फ शराब, रुपये और नए मोबाइल के लालच में गोली मारने गए थे। मास्टर माइंड प्रकाश पटेल है और वारदात में सात लोग शामिल थे। अंजनी के बेटे संजय का दोस्त भी प्रकाश बताया जाता है। पुलिस के अनुसार प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

नौ अप्रैल की रात हृदयपुर की अंजनी पटेल को उसके घर की चौखट पर बाइक और स्कूटी से आए बदमाशों ने अंजनी को गोली मारी थी। घायल अंजनी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भागने के दौरान स्कूटी सवार रवि सोनकर गिर गया और उसकी पिस्टल से गोली चल गई। जानकारी होने पर रवि के भाई किशन ने उसे हरहुआ स्थित प्रज्ञा हास्पिटल में भर्ती कराया। हास्पिटल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर सारनाथ अखिलेश कुमार मिश्र ने मुखबिरों की मदद से रवि के भर्ती होने के बारे में पता लगा लिया। गुरुवार को रवि के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उसे और उसकी मदद से फूहर व मनोज को इंस्पेक्टर सारनाथ ने एसआई राकेश कुमार सिंह व संतोष के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed