{"_id":"5ac144164f1c1bda618b4e94","slug":"21522615318-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहड़िया और धरसौना में खुल रही शराब दुकानों का विरोध0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहड़िया और धरसौना में खुल रही शराब दुकानों का विरोध0
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी/चोलापुर। जिले में खुल रहे शराब के नए ठेकों को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को कैंट और चोलापुर थाना क्षेत्र में खुल रहे देशी और अंग्रेजी शराब के नए ठेेके को लेकर ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया।
कैंट थाना अंतर्गत पहड़िया-अकथा मार्ग पर जेडी नगर कॉलोनी में देशी शराब ठेके के लिए तैयार की जा रही नई दुकान का काम महिलाओं और पुरुषों ने रुकवा दिया। सभी का कहना था कि आवासीय कालोनी में शराब की दुकान भला कैसे खुल सकती है। सूचना पाकर इंस्पेक्टर कैंट मौके पर पहुंचे और आश्वस्त किया कि आवासीय कालोनी में शराब ठेका नहीं खुलेगा तो सभी शांत हुए। पुलिस को पहड़िया निवासी अनिल जायसवाल ने बताया कि नीलामी के दौरान उन्हें देशी शराब का ठेका आवंटित हुआ है। पुलिस का आश्वासन मिलने के बाद गुस्साए लोग वापस लौट गए।
उधर, चोलापुर थाना अंतर्गत गरथमा मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब ठेका को धरसौना दलित बस्ती के पास शिफ्ट करने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दलित बस्ती सहित गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और शराब ठेके के खुलने का विरोध किया। सूचना पाकर मौके पर चोलापुर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराई।