{"_id":"5ac136194f1c1bf0618b4e73","slug":"21522611737-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 गांवों में तीसरे दिन भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 गांवों में तीसरे दिन भी राहत नहीं
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी से चरमराई जिले की बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। करीब 36 घंटे बाद 150 गांवों में आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन औराई क्षेत्र के महाराजगंज फीडर से जुड़े 50 गांवों में अब भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसको लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है।
शुक्रवार की रात करीब पौने सात बजे शुरू हुई आंधी आठ बजे के बाद तक चली। आंधी की जद में आने से कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर खंभे और ट्रांसफार्मर पर गिर गए थे। इससे लक्ष्मणपट्टी फीडर, महराजगंज फीडर, सीतामढ़ी, सेमराध, साऊपुर, चौरी फीडर से जुड़े 200 गावों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। तार टूटने से शुक्रवार के बाद शनिवार की रात भी अंधेरे में गुजरी। रविवार सुबह करीब 24 घंटे बाद सीतामढ़ी, सेमराध फीडर से जुड़े गावों में आपूर्ति बहाल हुई तो दोपहर बाद साऊपुर और ममहर फीडर की बिजली सप्लाई चालू हो सकी। करीब 48 घंटे बाद महाराजगंज फीडर से जुड़े 50 गावों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। औराई क्षेत्र के बारीपुर गांव में रेलवे लाइन के समीप एक आम का पेड़ कृष्ण कुमार राय के मकान की चहारदीवारी पर गिर गया। इससे 11 हजार वोल्ट लाइन का तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। रविवार को बिजली विभाग के लाइनमैन खराबी सही करने के लिए पहुंचे लेकिन कई स्थानों पर तार टूटने से वह उसे निकालकर ले गए। इससे महराजगंज फीडर से जुड़े में इटवां, पटखौली, विक्रमपुर, बारीगांव, कटका समेत 50 गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता बिजली अमर सिंह ने कहा कि आंधी से जिले में कई स्थानों पर तार टूट गए थे। मेन से भी सप्लाई को बाधित किया गया था। करीब 150 गावों में आपूर्ति बहाल हो गई है। महाराजगंज में तार अधिक टूटने से उसे सही कराया जा रहा है। सोमवार तक वहां भी आपूर्ति सही हो जाएगी।