फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पेयजल और शौचालय के लिए प्रदर्शन

पेयजल और शौचालय के लिए प्रदर्शन

Thu, 29 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
पेयजल और शौचालय के लिए प्रदर्शन
गोपीगंज। औराई विकास खंड के कोइलरा गांव के बिंद बस्ती के लोगों ने बुधवार को पेयजल और शौचालय की समस्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रधान की उदासीनता से पानी की किल्लत हो गई है। वहीं, बस्ती में किसी के घर शौचालय भी नहीं बनवाए गए। ऐसे में लोगों को शौच के लिए खुले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पानी के लिए 500 मीटर दूर स्थित प्राइमरी पाठशाला अलमऊ में लगे हैंडपंप पर जाना पड़ता है। बस्ती में लगा एक हैंडपंप छह महीने खराब है। पुराना हैंडपंप खराब होने पर रिबोर किया गया। दो माह बाद फिर खराब हो गया। प्रधान को अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। वहीं, कुएं में भी पानी नहीं नहीं हैं, जिससे पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा शौचालय की भी सुविधा नहीं है। कहा कि एक तरफ सरकार गांवों में स्वच्छता के लिए शौचालय बनवा रही है लेकिन बिंद बस्ती में हालात बिल्कुल विपरीत हैं। प्रदर्शन करने वालों में संतोष बिंद, पंचराम बिंद, धर्मराज, हीरालाल, दधीवल प्रसाद, गुलजार बिंद, फूलधारी देवी, निर्मला देवी, पार्वती देवी, रेखा देवी, किरण देवी, राजकुमारी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed