फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन वर्ष पूर्व हुए बलवा का आरोपी गिरफ्तार

तीन वर्ष पूर्व हुए बलवा का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
तीन वर्ष पूर्व हुए बलवा का आरोपी गिरफ्तार
गोपीगंज। नगर में तीन वर्ष पूर्व हुए बलवा और हाईवे जाम करने के मामले के आरोपी मुन्ना यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में 34 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद 33 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में नागरिकों ने एक मामले को लेकर हाइवे पर जाम लगाकर जमकर तोड़फोड़ की थी, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों को नामजद और लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। न्यायालय ने तीन वर्ष बाद आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया। एक वारंटी मुन्ना यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी 33 आरोपी फरार हैं। इनमें रामकृष्ण खट्टू, राजकुमार कौशल, संजय गुप्ता, पिंटू मोची, रितेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुनील जायसवाल, बिष्णु यादव, प्रिंस मोदनवाल, गौतम जायसवाल, प्यारेलाल गुप्त, राजू सेठ, दीपक मदनलाल, विनोद मदनलाल, प्रभात जायसवाल, आकाश कसेरा, आकाश, सुरेश सेठ, सुरेश बघेल, नीरज मोदनलाल, राजकुमार जायसवाल, कल्लू मोदनलाल, अमित कुमार, कल्लू बाबा भूज, अनुज बरनवाल, विक्रम जायसवाल, रिक्कू जायसवाल, पिंटू सरोज, कामता उर्फ पंडा, दिनई पासी, मुन्ना पासी, शिवम मोदनवाल शामिल हैं। इनमें कई आरोपी जमानत के लिए न्यायालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed