फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मड़हे में लगा दी आग, महिला और मवेशी झुलसे

मड़हे में लगा दी आग, महिला और मवेशी झुलसे

Tue, 20 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
मड़हे में लगा दी आग, महिला और मवेशी झुलसे
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के पूरे प्रताप गांव में रविवार की दोपहर में मड़ई में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे उसमें बंधी गाय, भैंस झुलस गईं। वहीं आग बुझाने में शांति देवी पत्नी अजय कुमार बिंद भी झुलस गई। अजय कुमार बिंद पुत्र जयशंकर अपने पशुओं को मड़ई में बांधकर दोपहर में बगल के मकान में सोने चला गया। अजय कुमार की पत्नी शांति देवी किसी कार्यवश दोपहर में बाहर निकली तो मड़ई में धुआं उठते देख परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन उठकर आते, तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था। इससे गाय और भैंस झुलस गए और आग को बुझाने में शांति देवी भी झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए गोपीगंज नगर में स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अजय कुमार ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed