फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अंतरात्मा के अनुसार करें कार्य0

अंतरात्मा के अनुसार करें कार्य0

Sat, 17 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
अंतरात्मा के अनुसार करें कार्य0
वाराणसी। मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी के इतिहासकार प्रो. राजमोहन गांधी ने कहा कि चंपारण से जब महात्मा गांधी को बाहर जाने के लिए बाध्य किया गया तो गांधी ने कहा, ‘मेरी अंतरात्मा इसके लिए तैयार नहीं है, मैं नहीं जाने वाला।’ इसका व्यापक प्रभाव देशवासियों पर पड़ा। उन्होंने कहा कि अपनी अंतरात्मा के अनुसार कार्य करना जरूरी है।
विज्ञापन

वसंता महिला महाविद्यालय राजघाट के इतिहास विभाग की ओर से ‘गांधी चंपारण एवं परे’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि वर्तमान समस्याओं का हल ढूंढकर उनका निराकरण करने में है। महाविद्यालय के संयुक्त प्रबंधक एसएन दुबे ने कहा कि गांधी जी ने चंपारण के लोगाें को हिम्मत दी। गांधी का दर्शन हमें रास्ता दिखाता है। अध्यक्षता जैन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामजी सिंह ने की। स्वागत प्राचार्य डॉ. अलका सिंह ने किया। संयोजन डॉ. दीप्ति पांडेय ने विषय वस्तु से परिचित कराया। संगोष्ठी के तहत चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें बापू के चंपारण आंदोलनों को दर्शाया गया था। संचालन डॉ. श्रेया पाठक व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed