फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली मिलन में बिखरे सौहार्द के रंग

होली मिलन में बिखरे सौहार्द के रंग

Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
होली मिलन में बिखरे सौहार्द के रंग
भदोही। नगर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सोमवार की शाम आयोजित होली मिलन समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। जिलाधिकारी विशाख जी और एसपी सचिंद्र पटेल की उपस्थिति में जुटे कालीन निर्यातकों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए सौहार्द की मिसाल पेश की। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां की तहजीब धागों के उस-ताने बाने की तरह है, जिससे खूबसूरत कालीन तैयार होती है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र अथवा समाज के विकास के लिए सौहार्द अत्यधिक मायने रखता है। भदोही की गंगा जमुनी तहजीब की तो हर तरफ चर्चा होती है। एसपी ने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए है। इससे समाज में तालमेल और सौहार्द बढ़ता है।
विज्ञापन

समारोह में अए अतिथियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इसके बाद लोगों ने अबीर-गुलाल लगाने के बाद मिठाई और ठंडई का लुत्फ उठाया। इस मौके पर कई जनपदों से आए कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर लोगों को गुदगुदाया और माहौल को खुशनुमा बनाया। संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर जौनपुर ने किया। कृष्णावतार राही, पूनम श्रीवास्तव, कमलेश राजहंस अनपरा की कविताओं की खूब सराहना हुई। मिठाई लाल दूबे, डा.आरके पटेल, ओम प्रकाश पांडेय, गुलामन अंसारी, अब्दुल हादी, शमीम अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव, पीयूष बरनवाल, कोमल सिंह, कमलेश पाण्डेय, हसनैन अंसारी, नदीम सिद्दीकी, पन्ना लाल यादव, रामगोपाल गोयल, राजीव चौरसिया, राजीव बोथरा, संजीव दूबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सत्यशील जायसवाल, भगवान सिंह, दिलीप दूबे, अशोक पाठक, संतोष तिवारी, राकेश कैलाशी, द्वारिका यादव, रमेश प्रजापति, कमर मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed