{"_id":"5aa1a4d74f1c1bba758b46a9","slug":"21520542935-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका में किशोरी को अगवा कर कुएं में धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका में किशोरी को अगवा कर कुएं में धकेला
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर सूबे की पुलिस ने छह से आठ मार्च तक तीन दिवसीय अभियान चलाया। वीमेन पावर लाइन के साथ ही सभी थानों-चौकियों के पुलिसकर्मियों को महिलाओं की शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने ट्विटर पर एक घंटे तक खुद महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी लेकिन लंका थाने की पुलिस पर इन सारी कवायदों का कोई असर नहीं। गुरुवार को नैपुराकला क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी लंका थाने की रमना पुलिस चौकी पर पहुंची। गांव के ही मनबढ़ाें ने अगवा कर उसे कुएं में धकेल दिया था। गुहार लगाने किशोरी रमना चौकी पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसकी बात तक नहीं सुनी और भगा दिया। मामला सीओ भेलूपुर के पास पहुंचा तो थाने से चौकी तक की पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
नैपुराकला निवासी मनोज कुमार का आरोप है कि उनकी बेटी ज्योति कुमारी बुधवार की रात करीब एक बजे टॉयलेट जाने के लिए बाहर निकली थी। घर वापस आते समय पड़ोस के अरविंद कुमार और सचिन कुमार उर्फ लालू ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर कुछ दूर स्थित एक कुएं के पास उसे ले गए। पहले धमकाया और फिर उसे कुएं में धकेल कर दोनों आरोपी भाग निकले। कुआं सूखा था। ज्योति ने शोर मचाया लेकिन रात होने के चलते कोई नहीं पहुंचा। भोर में किसी ने कुएं में उसकी आवाज सुनी तो रस्सी की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। परिवारीजन किशोरी को लेकर रमना पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां से उन्हें भगा दिया गया। लंका थाने पर भी सुनवाई नहीं हुई तो वो सीओ भेलूपुर के पास पहुंचे। इस बारे में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।