{"_id":"5a7a17044f1c1ba3268b8bb5","slug":"21517950724-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गईं। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दो पालियों में हुई परीक्षा में किसी केंद्र से कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली। एक केंद्र पर छात्रा को अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा गया। अलबत्ता, कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में काफी गहमागहमी रही। प्रवेश पत्र न मिलने और फर्जी परीक्षा आवेदन के चलते कुछ जगहों पर हंगामा भी हुआ।
पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह साढ़े छह बजे से ही परीक्षार्थियाें की भीड़ परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई थी। गेट पर ही परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवा कर तलाशी ली गई। इससे परीक्षार्थियाें को दिक्कतें भी हुईं। परीक्षा केंद्र की 200 की परिधि में धारा 144 लागू थी। पुलिस ने किसी भी बाहरी को केंद्र के आसपास फटकने नहीं दिया। कुछ केंद्रों के बाहर खिड़कियों के आसपास संदिग्ध खड़े पाए गए, जिन्हें सचल दस्तों ने खदेड़ा। एसबी इंटर कॉलेज बूंची और वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज के बाहर खड़े संदिग्धों को डीआईओएस डॉ. ओपी राय की अगुवाई में पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा। कई अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। उनकी बाइक पंचर कर दी गई।