फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वागत की धूम तो कहीं विदाई में मस्ती

स्वागत की धूम तो कहीं विदाई में मस्ती

Wed, 07 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
स्वागत की धूम तो कहीं विदाई में मस्ती
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राजनीति विभाग में स्नातकोत्तर फाइनल वर्ष के छात्रों की ओर से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों का ‘अभिनंदन समारोह 2018’ का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। नये-पुराने गानों पर जमकर ठुमके लगाए और खूब मस्ती की। चुनिंदा विद्यार्थियों को लकी ड्रा की तर्ज पर चीट निकलवाई गई और उसमें लिखे टॉपिक पर दो शब्द बोलने का टॉस्क दिया गया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता संकाय प्रमुख समाज विज्ञान संकाय प्रो. नंदलाल ने किया। इस दौरान वित्ताधिकारी प्रो. मोहम्मद आरिफ, सूर्यभान प्रसाद, डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव, डॉ. विजय कुमार, डॉ. उमाकांत पासवान, डॉ. रवि प्रकाश सिंह, डॉ. पियूष मणि त्रिपाठी, जितेश चंद, सतीश कुमार सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार खरवार, जितेंद्र सिंह, निशा चौधरी, साधना सिंह, अंजलि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर यूपी कॉलेज में फेयरवेल पार्टी में वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। इस दौरान एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर सभी झूम उठे। सेल्फी लेने की होड़ मची रही। अध्यक्षता डॉ. बनारसी मिश्रा ने किया। फेयरवेल में तृतीय वर्ष के छात्र और छात्राओं को विदाई दिया गया। संकाय प्रमुख डॉ. अवधेश सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसमें मिस फेयरवेल सिमरन पांडेय और मिस्टर फेयरवेल कुंदन पाठक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed