{"_id":"5a64f1e84f1c1b8c268b5ac5","slug":"21516564968-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच जीत गाजियाबाद अगले दौर में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच जीत गाजियाबाद अगले दौर में पहुंचा
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। इलाके के मेढ़ी मैदान पर रविवार को तेजधर ब्रह्मबाबा राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले मैच में गाजियाबाद की टीम ने इलाहाबाद को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस जीतकर गाजियाबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 128 रन बनाए। इसमें शुभम गुप्ता ने 34 रन, सूरज प्रकाश 28 रन और इंद्रजीत ने 19 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इलाहाबाद की टीम ने 27 रन पर ही अपने सात विकेट को खो दिए। बल्लेबाज रोहित राज की 50 रनों के बाद भी टीम 123 रन बना सकी। 22 जनवरी को भदोही-चंदौली और भदोही एकादश- मीरजापुर के बीच मैच होगा। इस मौके पर आशाराम यादव, अभयराज सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अमर बहादुर, दिनेश यादव, राजमणि, विजय शंकर राय, संजय श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व उद्घाटन मौके पर विधायक ने कहा कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। युवाओं में इसको लेकर काफी दिलचस्पी है। खेल आपसी भाई-चारे को बढ़ाता है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने आयोजन की सराहना की। जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी ने नारियल फोड़ के प्रतियोगिता को सफल बनाने की कामना की।