{"_id":"5a5bc4934f1c1ba2268b46d6","slug":"21515963539-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से जा रहे युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से जा रहे युवक को लगी गोली
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। गोलगड्डा के पास रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से किशन सेठ (29) घायल हो गया। गोली किशन की कमर में लगी है। उसे सारनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रहलाद घाट पर कुछ युवक पिस्टल देख रहे थे। इसी दौरान गोली चली जो किशन को लगी है।
कैंट क्षेत्र के दौलतपुर निवासी फलमंडी आढ़ती दिलीप सेठ का बेटा किशन सेठ अपने पिता के साथ मिलकर कारोबार करता है। दोपहर में वह अपने चाचा प्रह्लादघाट निवासी रवि सिंह के यहां खिचड़ी का त्योहार मनाने गया था। लगभग साढ़े चार बजे अपने चाचा रवि के साथ पहडि़या मंडी के लिए मोटरसाइकिल से निकला। रवि बाइक चला रहा था। बताया जाता है कि गोलगड्डा कसाईबाड़ा के समीप पहुंचने पर अचानक किशन को गोली लग गई। किशन ने अपने बयान में कहा है कि उसके पेट में अचानक दर्द हुआ, देखा तो खून रिस रहा था। यहां से आनन-फानन में रवि ने मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। रवि ने उसे सारनाथ के मवइयां स्थित दीर्घायु हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टर एसके जायसवाल ने बताया कि गोली कमर में बाएं तरफ से लगी है। हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर सीओ कैंट प्रशांत वर्मा और एसीएम चतुर्थ नीता यादव पहुंची और किशन का बयान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि गोली कहां और कैसे चली इसकी जांच की जा रही है।