{"_id":"5a591b224f1c1be2408b47ee","slug":"21515789090-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब की हवाओं ने बढ़ाई गलन और ठंड, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरब की हवाओं ने बढ़ाई गलन और ठंड, घरों में दुबके लोग
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी और अरब की सर्द हवाओं से पूरा पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में है। गलन और ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी नीचे आ गया। इससे गलन और बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फीली हवाओं का असर 15 जनवरी तक बने रहने का अनुमान है। इससे मौसम अभी तीन से चार दिन तक इसी तरह बने रहने की संभावना है।
बाबतपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। इससे गलन और तेज हो गई। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम के मिजाज से ठंड के साथ कोहरे का भी असर बढ़ गया है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित रहा।
वहीं, ठंड और गलन का प्रकोप जारी है मगर शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार अरब और हिमालय से आ रही सर्द हवाओं का असर अभी पूर्वांचल में तीन से चार दिन तक बना रहेगा। इससे धूप निकली भी तो इसका असर काफी कम होगा। पंद्रह जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।