फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 करोड़ से बदलेगी सीतामढ़ी-धनतुलसी मार्ग की हालत

13 करोड़ से बदलेगी सीतामढ़ी-धनतुलसी मार्ग की हालत

Fri, 12 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
13 करोड़ से बदलेगी सीतामढ़ी-धनतुलसी मार्ग की हालत
ज्ञानपुर। धार्मिक एवं पर्यटन स्थली सीतामढ़ी को धनतुलसी से जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित सीतामढ़ी-जंगीगंज मार्ग जल्द ही बनेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए 13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुके हैं। विभागीय स्तर से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। साढ़े तीन मीटर के बजाए यह मार्ग अब सात मीटर चौड़ी होगी। ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग मार्च तक बननी शुरू होगी।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सपा सरकार संग वर्तमान भाजपा सरकार में भी सड़कों को बेहतर करने की बात कही जा रही है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में सड़कें बदहाल हैं। ग्रामीण तो दूर लिंक मार्ग भी जर्जर हो चुके हैं। जंगीगंज से सीतामढ़ी तक जहां सड़क बन चुकी है, वहीं सीतामढ़ी से धनतुलसी तक करीब 13 किमी मार्ग गड्ढायुक्त है। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह ज्ञानपुर से दुर्गागंज होते हुए जौनपुर जिले के जंघई को जोड़ने वाला मार्ग भी मरम्मत के अभाव में कई स्थानों पर टूट चुका है। अति व्यस्ततम मार्ग होने के बाद भी यह अब तक बन सकी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी से धनतुलसी तक 13 किमी मार्ग के लिए 13 करोड़ स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है, मार्च तक स्वीकृत होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed