{"_id":"5a27033b4f1c1bc9678c0185","slug":"21512506171-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने बिजली बिलों के भुगतान पर ऊहापोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने बिजली बिलों के भुगतान पर ऊहापोह
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नौ दिसंबर से बिजली की बढ़ी दरें लागू हो जाएंगी। पुराने बिल का भुगतान नौ दिसंबर के बाद करने पर अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा या नहीं, इसे लेकर उपभोक्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है। इस बारे में बिजली विभाग के कर्मचारी भी बताने में असमर्थता जता रहे हैं।
नियामक आयोग ने शहर से लेकर गांव तक बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इधर बिजली विभाग में बिल जमा करने वालों की भीड़ भी बढ़ी है। लोगों को डर इस बात का है कि कहीं नौ के बाद बिल जमा करें तो सरचार्ज के रूप में अतिरिक्त पैसा न देना पड़ जाए। इसी चक्कर में लोग पुराने बिल का भुगतान कर रहे हैं। भेलूपुर बिल काउंटर पर पहुंचे अभिनव सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि नौ के पहले बिल जमा कर दें नहीं तो बढ़े दर से बिल जमा करना होगा। इसी नाते बिल जमा करने आए हैं।