{"_id":"5a1b27ad4f1c1b6a678be1df","slug":"21511729069-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेकर बोई धान की फसल, आग से सब राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज लेकर बोई धान की फसल, आग से सब राख
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा (वाराणसी)। ब्याज पर रुपये लेकर धान की खेती कर रहे गरीब मजदूर पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब खलिहान में रखी धान फसल जलकर राख हो गई। शनिवार की देर रात फसल में आग लगी। राजकुमार ने खेती के लिए बीस हजार रुपये 10 फीसदी की दर से ब्याज पर रुपये लिया था। फसल अच्छी होने से बेहतरी की उम्मीद थी लेकिन सब पर पानी फिर गया।
राजकुमार बनवासी निवासी बरही कला थाना फूलपुर बगल के ही ओम प्रकाश निवासी केशवपुर थाना नेवढ़िया का दो एकड़ खेत लीज पर लेकर खेती की थी। धान की अच्छी फसल थी। जिसे काटकर खेत के बगल में बाबतपुर से जमालापुर रोड के किनारे एक भवन के पास रखा था। इसी बीच कुछ शरारतीतत्वों ने शनिवार की रात 9 बजे फसल में आग लगा दी। इससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।
जनपद सीमा का मामला होने के चलते फूलपुर पुलिस के साथ उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को ग्राम प्रधान ने सूचना दी। लेखपाल और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। वही राजकुमार बनवासी का परिवार अनाज जलने व कर्ज के जाल में फंसने के चक्कर में खाना-पीना छोड़ दिया है।