{"_id":"5a11ea664f1c1b9e678bcad8","slug":"21511123558-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक समेत 57 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक समेत 57 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मध्यमेश्वर इलाके में रविवार को जुलूस निकालने को लेकर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि सपा कार्यकर्ता अनुमति के बगैर जुलूस निकाल रहे हैं। इंस्पेक्टर की तहरीर पर कोतवाली थाने में सपा के निवर्तमान पार्षद और पूर्व विधायक समेत सात नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश सिंह ने बताया कि मध्यमेश्वर इलाके में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच जुलूस निकालने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता लगा कि सपाजन बगैर अनुमति ही जुलूस निकाल रहे हैं। मामले को लेकर पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, किशन दीक्षित, लालू यादव, निवर्तमान पार्षद भैयालाल यादव, मनोज यादव, अभिषेक यादव, संजय यादव और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कबीरचौरा पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।