{"_id":"5a0ca3694f1c1b69678bbd65","slug":"21510777705-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरौना बाजार में बुधवार को टैंकर की टक्कर से बाइक पर बैठी उर्मिला (48) की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा बेटा अजय बिंद (20) घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अजय को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चंदौली के लीलापुर निवासी चालक हकीम को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के दौरान बाइक सवार मां-बेटे ने हेलमेट नहीं पहना था।
सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ का अजय अपनी मां उर्मिला को बाइक पर बैठाकर कपसेठी के नवहानीपुर स्थित अस्पताल जा रहा था। कुरौना बाजार में भदोही से वाराणसी की ओर जा रहे टैंकर ने ओवरटेक करने के दौरान अजय की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हुई और उर्मिला टैंकर के पहिये के नीचे आ गई। जंसा पुलिस ने घायल मां-बेटे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के चलते कुरौना बाजार में भदोही-वाराणसी मार्ग पर लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। उधर, बीएचयू पोस्टमार्टम पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि उर्मिला के पांच बच्चे हैं। उनका पति बच्चेलाल बिंद घर पर ही चाय-पान की दुकान चलाता है।