फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्रों में मारपीट, अफरा-तफरी

सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्रों में मारपीट, अफरा-तफरी

Fri, 03 Nov 2017 01:59 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्रों में मारपीट, अफरा-तफरी
वाराणसी। बीएचयू परिसर में गुरुवार को सेंट्रल लाइब्रेरी में बैठे छात्रों के बीच मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब पौने चार बजे घटी इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। मौके से दोनों पक्ष से एक-एक छात्र को लेकर सुरक्षा गार्ड चीफ प्राक्टर आफिस आए, यहां दोनों से पूछताछ की गई। लाइब्रेरी में छात्र बैठकर अध्ययन में लगे थे किस इसी बीच एक छात्र ने पास बैठे छात्र का इयरफोन ले लिया। जिस छात्र का इयरफोन था, उसने आपत्ति जताई, इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जमकर मारपीट होने लगी। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना क्यूआरटी को दी। मौैके पर पहुंचकर चीफ प्राक्टर ने दोनों को डांटा फटकारा और फिर चीफ प्राक्टर आफिस लेकर आई। यहां उनसे माफीनामा लिखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed