{"_id":"59fb7ff84f1c1bda538ba796","slug":"21509654520-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदय प्रताप कॉलेज में मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदय प्रताप कॉलेज में मतदान कल
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी । उदय प्रताप महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसको देखते हुए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार को प्रत्याशी और समर्थक परिसर के साथ ही आसपास निजी छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के बीच देर रात तक जनसंपर्क करते रहे। वहीं, चुनाव अधिकारी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने प्रत्याशियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था व आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
यूपी कॉलेज में मतदान के लिए मात्र एक दिन शेष है। शुक्रवार की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। छात्रों के उत्साह को देखते हुए अधिकारियों ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्हें हिदायत दी गई कि चुनाव आचार संहिता का पालन करें। सभी को शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार करने के साथ ही कक्षा संचालन में बाधा न डालें। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्याशी अगर आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।