{"_id":"59f8e6664f1c1bda538ba157","slug":"21509484134-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर सीज, सात खनन माफिया चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर सीज, सात खनन माफिया चिह्नित
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में बालू और मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। ‘अमर उजाला’ ने जिले में पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग की शह पर हो रहे बालू और मिट्टी के अवैध खनन का खुलासा किया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। चोलापुर क्षेत्र में अवैध खनन में लगे चार डंपर को सीज कर एक चालक को हिरासत में लिया गया। मिर्जामुराद क्षेत्र में एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर सीज कर दोनों चालक हिरासत में लिए गए। वहीं, लंका क्षेत्र में सात खनन माफिया चिह्नित कर लिए गए हैं। तारापुर और टिकरी क्षेत्र में गंगा के बालू का अवैध खनन कराने के इन आरोपियों पर जल्द बड़ी कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने की है।
चोलापुर थाना अंतर्गत बलरामगंज में मिट्टी गिराकर लौट रहे चार डंपर को पुलिस ने पकड़ा। तीन के चालक तो भाग निकले लेकिन एक पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ये चारों डंपर मोहनदासपुर में नेशनल हाइवे के काम की मिट्टी निकालने के लिए अधिकृत थे। मगर, चारों से बलरामगंज में मिट्टी गिराकर बेची जा रही थी। मिर्जामुराद थाना के कोषड़ा चक्रपानपुर में देर शाम अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को सीज कर दोनों के चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। उधर, लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि तारापुर और टिकरी में अवैध खनन में लिप्त सात लोग चिह्नित किए गए हैं और सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने बताया कि रोजाना रात में तारापुर और टिकरी के साथ ही आसपास के चिह्नित इलाकों में छापेमारी कर तस्दीक की जा रही है कि बालू अवैध खनन तो नहीं किया जा रहा है। एसडीएम सदर सुनील वर्मा ने बताया कि खनन विभाग के साथ ही संबंधित क्षेत्र के थानेदार और पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।