{"_id":"59f640894f1c1b6d548b9a04","slug":"21509310601-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्टर्ड प्लेन से महुआ रवाना हुए मोरारी बापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्टर्ड प्लेन से महुआ रवाना हुए मोरारी बापू
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। मानस मर्मज्ञ संत मोरारी बापू रविवार की दोपहर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार्टर्ड प्लेन से भावनगर (गुजरात) के महुआ के लिए निकल गए। बापू एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां सैकड़ों की तादाद में कथा प्रेमी और अनुयायी उन्हें विदा करने के लिए पहले से मौजूद थे। दोपहर 2:10 बजे उनके विमान ने महुआ के लिए उड़ान भरी। इस दौरान उनके कथा बेड़े के साथ आए लोग अलग-अलग तीन चार्टर्ड प्लेन से रवाना हुए।
कथा के बाद बापू ने मणिकर्णिका घाट के सामने लगे अपने सुसज्जित बजड़े कैलाश में विश्राम किया। किए। इसके बाद वह बीएचयू हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा एयरपोर्ट पहुंचे। सबसे पहले कथा के आयोजक मिराज ग्रुप के चेयरमैन मदन पालीवाल और उनके परिजन एक चार्टर्ड प्लेन से निकले। इनके बाद मोरारी बापू के विमान ने उड़ान भरी। अंत में ग्रुप के अधिकारियों और रिश्तेदारों को अलग चार्टर्ड प्लेन से भेजा गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधान सभा चुनाव के दौरान इतनी तादाद में एक साथ चार्टर्ड प्लेन बाबतपुर एयरपोर्ट पर आए थे। एयरपोर्ट पर कथा प्रेमियों ने बापू से आशीर्वाद लेकर उनको विदा किया।