{"_id":"59efaeac4f1c1b74698b7650","slug":"21508880044-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद मां से मिला चार माह का अपहृत मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद मां से मिला चार माह का अपहृत मासूम
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल के नीचे झोपड़ी में रहने वाली आरती देवी के चार माह के अपहृत बच्चे को आदमपुर पुलिस ने सहारनपुर से खोज निकाला। मंगलवार को आरती को उसका बच्चा सुपुर्द किया गया तो वह मारे खुशी के रोने लगी। हालांकि मासूम का अपहरण करने वाले पुलिस की जद में नहीं आ सके।
आदमपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 14 अक्तूबर को आरती की झोपड़ी के सामने विकलांग दंपती आए तो उसने उन्हें भूखा समझा और उनके लिए खाना बनाने लगी। इसी बीच विकलांग दंपती आरती के चार महीने के बेटे को लेकर भाग निकले। आरती ने काफी खोजबीन की लेकिन उसके बेटे का पता नहीं लग सका। संयोग से विकलांग दंपती का मोबाइल और बैग आरती के घर पर ही छूट गया था। पुलिस ने मोबाइल की मदद से पता लगाया तो सामने आया कि विकलांग दंपती सहारनपुर के बिहारी गढ़ थाना के सतपुरा गांव के रहने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम सतपुरा गांव भेजी गई जहां विकलांग दंपती की बहन के घर से बच्चे को बरामद किया गया। विकलांग दंपती तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े लेकिन बच्चा सकुशल बरामद हो गया।