{"_id":"5973b58c4f1c1bdb4c8b4636","slug":"21500755340-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध वसूली का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर भर में पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों की हकीकत जानने निकली नगर निगम की टीम के सामने ही शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ। दुर्गाकुंड में सावन मेले में वाहनों से अवैध वसूली करने वाले नगर निगम की टीम के पहुंचते ही फर्जी रसीद के बंडल फेंककर भाग गए। मौके से फर्जी रसीद के छह बंडल बरामद किए गए हैं। महापौर ने अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि अवैध वसूली करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। आशंका है कि पार्किंग ठेका लेने वाले नगर निगम के ठेकेदारों और निगम के ही कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का यह सिंडिकेट पूरे शहर में फैला है।
चार पहिया, दो पहिया वाहनों के लिए नगर निगम की ओर से शहर में जगह-जगह पार्किंग ठेका दिया गया है। अस्सी, दुर्गाकुंड सहित अन्य हिस्सों में निर्धारित एरिया के बजाए आसपास के क्षेत्रों में जबरन दबाव बनाकर वाहनों से वसूली की शिकायत महापौर रामगोपाल मोहले तक भी पहुंची थी। महापौर के निर्देश पर नगर निगम के कर्मचारी शनिवार को दुर्गाकुंड मेले का निरीक्षण करने पहुंचे तो अवैध वसूली करने वालों में अफरातफरी मच गई। पता चला कि नगर निगम ने दुर्गाकुंड में साकेत मंडपम के पास 1.23 लाख रुपये में पार्किंग ठेका दिया है लेकिन वसूली दुर्गामंदिर के आसपास पूरे इलाके में कराई जाती है। अलग-अलग तरह की रसीदों के जरिए यह वसूली कराई जाती है ताकि पकड़े जाने पर सीधे तौर पर किसी ठेकेदार का नाम सामने न आने पाए। जानकारों की मानें तो यह खेल शहर भर में जहां भी पार्किंग ठेका निर्धारित है, वहां चल रहा है लेकिन शिकायत के बाद भी नगर निगम की ओर से कभी कार्रवाई नहीं की जाती। महापौर ने निर्देश दिया है कि सभी पार्किंग ठेकों के पास बोर्ड लगाया जाए। निर्धारित एरिया, ठेकेदार और शुल्क विवरण दर्ज कराए जाएं।
यहां ऑटो स्टैंड
कैंट/इंग्लिशिया लाइन, कचहरी गोलघर चौराहा, पांडेयपुर, लंका चौराहा, दुर्गाकुंड साकेत मंडपम, गिरजाघर चौराहे के पास, बेनियाबाग, लहुराबीर, कज्जाकपुरा, रथयात्रा, गोलगड्डा, अलईपुरी सिटी स्टेशन, सारनाथ चौराहा, सारनाथ रेलवे स्टेशन, पंचक्रोशी चौराहा, शिवपुर रेलवे क्रासिंग के आस-पास, शिवपुर बाजार, भोजूबीर चौराहा डिठोरी महाल तिराहे, मजदा सिनेमा, पहड़िया चौराहा और आशापुर चौराहा। सभी चौराहों के आसपास ऑटो स्टैंड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यहां पार्किंग स्थल
संकटमोचन, कबीरा कांपलेक्स, दुर्गाकुंड आनंद पार्क, शाकंभरी कांप्लेक्स, अस्सीघाट, चौकाघाट, चौकाघाट लकड़ी मंडी, कलेक्ट्रेट उत्तरी गेट, जालान शो रूम कचहरी, सारनाथ वाहन स्टैंड, भैंसासुर राजघाट, काली महाल, नगर निगम मुख्यालय, गोलघर मैदागिन। यहां चार और दो पहिया वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था है।