{"_id":"59501e1e4f1c1b64758b4932","slug":"21498422814-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बताया साक्षरता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बताया साक्षरता का महत्व
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से चलाए जा रहे समर्थ ग्राम अभियान के तहत छात्रों ने रविवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के बखरिया गांव में लोगों को साक्षरता का महत्व बताया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने स्लेट और किताबें भी बांटी।
यहां छात्रों को ग्रामीणों और प्रेरकों ने बताया कि संसाधन न होने से साक्षरता अभियान में समस्या आ रही है। इसके समाधान के लिए समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से स्लेट और पेंसिल उपलब्ध कराया गया।
छात्रों ने लोगों से अपील की कि आगे से किसी विभाग को जो भी आवेदन दें, खुद लिखें और हस्ताक्षर करें। रसोई वाटिका को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र से प्राप्त भिंडी, नेनुआ, लौकी, लोबिया और कोहड़ा के बीज के पैकेट लोगों में बांटे गए। खाली जमीनों पर सब्जी उगाने की अपील की गई। इस दौरान डॉ. आलोक और विजिटिंग प्रोफेसर बीपी सिंह ने लोगों का गोपालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान इंद्र कुमार सिंह, आलोक सिंह, सूरज सिंह, अजित पटेल, विकास सिंह, अंकित कुमार, पियूष कुमार, आकाश कुमार सिंह, असीम कुमार सिन्हा मौजूद रहे।