{"_id":"59419e8f4f1c1b8b3c8b4633","slug":"21497472655-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस यादव मामले में दो और मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस यादव मामले में दो और मुकदमे
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/मुगलसराय। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए आरएस यादव और उसके गुर्गों के विरुद्ध दो और मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। ट्रक चालक से कागजात-रुपये लूटने और भ्रष्टाचार के आरोप में अलीनगर थाने में आरएस यादव, उसके ड्राइवर शिव बहादुर यादव और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर कराई गई है जबकि मिर्जामुराद थाने में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरएस के अज्ञात गुर्गों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। वाराणसी निवासी ट्रक मालिक वीरेंद्र कुमार चौरसिया ने बुधवार को अलीनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके दो ट्रक सात जून की मध्य रात्रि सैयदराजा से चावल की बोरियां लादकर एफसीआई गोदाम पहड़िया वाराणसी के लिए निकले थे। ट्रक संख्या यूपी 67 टी 2565 जैसे ही सिंधीताली के समीप पहुंचा, एआरटीओ आरएस यादव, उनका चालक शिव बहादुर यादव और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। कागजात चेक करने के बाद सात हजार रुपये इंट्री फीस मांगने लगे। जब चालक ने अंडरलोड गाड़ी का हवाला देते हुए ऐसा करने से इंकार किया तो उसके कागजात छीन लिए। बुधवार को भी वह कागजात लेने एआरटीओ कार्यालय गए लेकिन नहीं मिला। इस बारे में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि ट्रक मालिक की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद निवासी तेजू यादव की शिकायत पर ट्रक चालक को धमकाने के आरोप में आरएस यादव के चार अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा मिर्जामुराद थाने में दर्ज किया गया है। यदि मामले में आरएस यादव की संलिप्तता उजागर हुई तो विवेचना के दौरान उसका नाम भी जोड़ा जाएगा। बता दें कि तेजू की शिकायत पर ही बीते आठ जून को चंदौली के सीओ सदर ने आरएस के चालक शिवबहादुर यादव और उसके साथी धनजी यादव के खिलाफ चंदौली थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन