फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   21 samples taken from 82 establishments, sent for testing

Varanasi News: 82 प्रतिष्ठानों से लिए 21 नमूने, जांच के लिए भेजे

Wed, 13 Dec 2023 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
21 samples taken from 82 establishments, sent for testing
वाराणसी। खाद्य विभाग की ओर से मिलावटी पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को जिले की 82 दुकानों से छापा मार कर कुल 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए। छापा नदेसर, सिगरा, हाथी बाजार, पटेल नगर, रामनगर, भगवानपुर, छित्तुपुर, काजीसराय, बाबतपुर, बेनीपुर, पहड़िया, सुन्दरपुर में मारा गया। इसमें पनीर, छेना, मिठाई के नमूने इकट्ठा किए गए। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए छापा मारा गया। जांच में भेजे गए नमूनों में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान रमेश सिंह, सरोज कुमार, अवनीश कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed