फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Sigra Sports Stadium facilities of 21 indoor games

Varanasi: सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक साथ होंगे 21 इंडोर गेम, ओलंपिक की तैयारी लायक स्वीमिंग पुल भी

Fri, 23 Feb 2024 12:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 12:35 PM IST
सार

वाराणसी में अपने दो दिनी दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की जनता को सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम की भी सौगात देंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलों की कोचिंग भी दी जाएगी। तीनों फेज का काम पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को एक ही परिसर में खेल की सभी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Varanasi Sigra Sports Stadium facilities of 21 indoor games
सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को 66782.4 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैले सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इस पर 90 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह जानकारी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी. वासुदेवन और कार्यदायी संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल ने दी है।

विज्ञापन


दोनों गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दो मंजिला भवन 150 मीटर लंबा है। इसमें आधुनिक उपकरण लगा दिए गए हैं। मल्टीपर्पज हॉल में एक साथ 21 इंडोर गेम होंगे। स्वीमिंग पूल ओलंपिक मानकों के आधार पर बना है। इसमें लर्नर के पांच लेन और प्रोफेशनल के 10 लेन हैं। खिलाड़ियों के लिए जिम आदि की सुविधा है।
विज्ञापन



क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए चार अभ्यास पिच, चार लॉन टेनिस कोर्ट
उन्होंने बताया कि सिगरा स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए चार पिच बनाए जा रहे हैं। साथ ही फुटबाल का एक मैदान होगा। लॉन टेनिस के चार कोर्ट बनाए जा रहे हैं। सिंथेटिक एथलेटिक्स कोर्ट के बाहर टहलने के लिए ट्रैक बनाया जा रहा है। मई तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। तीनों फेज का काम पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को एक ही परिसर में इंडोर और आउटडोर खेलों की सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधाएं
यहां बैडमिंटन के 10 कोर्ट, स्क्वाश के चार, बिलियर्ड्स के 4 टेबल रूम, दो इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट, 20 टेबल टेनिस, कवर्ड ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, कवर्ड वार्मअप स्विमिंग पूल, जिमनास्टिक, जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स, योग, रेसलिंग, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, हाईटेक जिम्नेजियम आदि की सुविधाएं हैं। खिलाड़ियों को कोचिंग भी दी जा सकेगी। यहां बन रहे स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, कॉम्बैट स्पोर्ट्स हॉल, स्पोर्ट्स सेमिनार हॉल, कैफे, फील्ड व्यू लाउंज को आउटसोर्सिंग के आधार पर संचालित किया जाएगा।


स्टील से हुआ है कॉम्प्लेक्स का निर्माण
उन्होंने बताया कि इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का स्ट्रक्चर स्टील से बना हुआ है। मॉड्यूलर इंसुलेटेड दीवारें, जिप्सम प्लास्टर से बने इस भवन में पानी का कम इस्तेमाल हुआ है। इस बिल्डिंग को एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने रिकॉर्ड समय में तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed