{"_id":"60fdc4fb8ebc3e58383f5e1d","slug":"20737-leprosy-patients-from-aghorpeeth-returned-home-after-recovering-varanasi-news-vns6024577167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोरपीठ से 20737 कुष्ठ रोगी स्वस्थ होकर लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोरपीठ से 20737 कुष्ठ रोगी स्वस्थ होकर लौटे घर
विज्ञापन
श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम अघोरपीठ में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। आश्रम में इस साल 20737 रोगियों की निशुल्क चिकित्सा की गई। इसमें कुष्ठ रोगी 5147, महाकुष्ठ 434, क्षुद्रकुष्ठ के 4713 रोगी थे। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा और गरीब परिवार की कन्याओं का आडंबर रहित विवाह कराया गया।
कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित पर्व के दौरान अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के शिष्य व समूह के सदस्य ही शामिल हुए। रविवार को वार्षिक अधिवेशन के दौरान संस्था के वर्ष भर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के वार्षिक अधिवेशन में संस्था के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम ने सभी को प्रेरित करते हुए संस्था द्वारा इस वर्ष किए गए लोकहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए, इसमें और गति प्रदान करने की प्रेरणा दी।
संस्था के मंत्री डॉ. एसपी सिंह ने 60वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ से पीड़ित लाखों मरीजों को अघोरेश्वर महाप्रभु ने विशुद्ध आयुर्वेदिक और फकीरी पद्धति से पूर्णतया स्वस्थ कर समाज में स्थान दिलाया है। इसके लिए संस्था का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज है।