फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   202 crores will be spent on kashi vishwanath corridor

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर खर्च होंगे इतने करोड़ रुपये

Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
202 crores will be spent on kashi vishwanath corridor
श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की तीसरी बैठक में विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 202 करोड़ रुपये का बजट अनुमानित किया गया है। परिषद की नियमावली को भी बैठक में मंजूरी गई। परिषद में नियुक्त अधिकारियों का कार्यक्षेत्र भी विभाजित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपाल अधिकारी और लेखा नियंत्रक के अधिकार व कर्तव्य नियमावली में विस्तार से बताए गए हैं। नियमावली के अनुसार, आयुक्त वाराणसी मंडल पदेन अध्यक्ष होंगे। मुख्य कार्यपाल अधिकारी के रूप में विशेष सचिव स्तर के अधिकारी की तैनाती होगी और वह पूर्णकालिक होगा।
विज्ञापन


वित्त नियंत्रक और एसडीएम के एक पद, दो तहसीलदार, एक सहायक अभियंता, लेखाकार, अवर अभियंता सिविल, अवर अभियंता विद्युत, राजस्व निरीक्षक, चार लेखपाल व दो लिपिक की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये से मंदिर परिसर और विशिष्ट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिषद की ओर से मणिकर्णिका घाट पर शवदाह करने वाले 65 परिवारों के 24 भवनों को गढ़वासी टोला के दो बड़ों भवनों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। हालांकि इन परिवारों के मकान लेने को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed