फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर पर पांच करोड़ जुर्माना

बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर पर पांच करोड़ जुर्माना

Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर पर पांच करोड़ जुर्माना
वाराणसी। बायो मेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण न करने के मामले में बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। यह संस्तुति एनजीटी के आदेश पर बनी यूपी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉनीटरिंग कमेटी ने की है। जस्टिस डीपी सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पूर्व में किए गए निरीक्षण और इस दौरान मिली गड़बड़ियों के बाद भी व्यवस्था न सुधरने पर यह कार्रवाई की है। अध्यक्ष की ओर से जुर्माने की संस्तुति एनजीटी को भेजी गई है।
विज्ञापन

कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 का पालन न करने के मामले में पांच करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। अस्पताल के पैथोलॉजी की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। जगह-जगह बायोमेडिकल वेस्ट फेंके मिले, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी है। चेयरमैन जस्टिस डीपी सिंह की ओर से पांच करोड़ या उससे अधिक पर्यावरणीय क्षति के रुप में जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति एनजीटी को भेजी गई है।
विज्ञापन

सरकारी और निजी अस्पतालों से हर दिन भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट निकलता है। इसमें पट्टी, बोतलें, सीरिंज के साथ ही कहीं-कहीं ऑपरेशन के बाद अंग भी काटकर यहीं फेंके जाते हैं। इसी साल जनवरी में अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण की हकीकत जानने आई कमेटी के सामने इसकी पोल खुली थी। जस्टिस डीपी सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा का दौरा किया था। इस दौरान टीम को बड़े पैमाने पर खामियां मिलीं थी। व्यवस्था में सुधार का निर्देश संबंधित अस्पताल के अधिकारियों को दिया गया था। इसमें मंडलीय अस्पताल में तो ईटीपी बनने लगा, लेकिन बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed