फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गोरखपुर से आई 23 सदस्यीय टीम ने सौंपी सीएमओ को रिपोर्ट

गोरखपुर से आई 23 सदस्यीय टीम ने सौंपी सीएमओ को रिपोर्ट

Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से आई 23 सदस्यीय टीम ने सौंपी सीएमओ को रिपोर्ट
वाराणसी। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन करने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सीएमओ को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में गोरखपुर की तुलना में बनारस में पोषण पुनर्वास केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बताए जाने के साथ ही समय-समय पर इसकी मानीटरिंग करते रहने का सुझाव दिया गया। इसमें चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बताया गया। टीम ने यह भी बताया है कि गोरखपुर में अभी पोषण पुनर्वास केंद्र बन रहा है जबकि बनारस में पिछले कई सालों से यहां बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं और उसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर से आई 23 सदस्यीय टीम ने अपने तीन दिन के बनारस दौरे के दौरान जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर सुविधाओं का मूल्यांकन किया। प्रदेश के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से एक जिले की टीम को दूसरे जिलों में भेजकर जांच कराया जा रहा है। इसी के तहत गोरखपुर से 23 सदस्यीय टीम ने सोमवार से बुधवार तक यहां अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed