फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निरहुआ पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

निरहुआ पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
निरहुआ पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
वाराणसी। आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के खिलाफ सोमवार को लोहता थाने में तहरीर दी गई। इसमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर निरहुआ के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमीम नोमानी ने तहरीर में कहा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद शनिवार रात कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में निरहुआ मौजूद थे। इस कार्यक्रम का रात में दोबारा प्रसारण किया गया। टीवी चैनल पर इस तरह से मौजूद रह कर कार्यक्रम प्रस्तुत करना आचार संहिता का उल्लंघन है। शमीम ने बताया कि उन्होंने प्रकरण की शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ ही जिलाधिकारी आजमगढ़, जिलाधिकारी और एसएसपी वाराणसी को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed