फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आरती के समय भी होगा बाबा का झांकी दर्शन

आरती के समय भी होगा बाबा का झांकी दर्शन

Thu, 14 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आरती के समय भी होगा बाबा का झांकी दर्शन
वाराणसी। अब काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती के समय भी श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का झांकी दर्शन कर सकेंगे। इससे श्रद्धालुओं को आरती समाप्त होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोपहर में मध्याह्न आरती, शाम को सप्तऋषि आरती और रात्रि में भोग आरती के दौरान करीब एक एक घंटे तक मंदिर में प्रवेश बंद रहता है। इससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया जाता है। लेकिन इससे भीड़ काफी अधिक हो जाती है, जिसे संभालना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को लेकर अब बाबा के झांकी दर्शन का इंतजाम किया गया है। हालांकि पहले भी झांकी दर्शन की व्यवस्था थी, लेकिन नियम का लगातार पालन न होने से भक्तों को समस्या आने लगी थी। अब फिर से इस नियम को लागू करवाया गया है। जिसमें पूर्वी द्वार से बाबा का दर्शन कराया जाएगा। इस दर्शन में कोई भी श्रद्धालु गर्भ गृह में जाए बिना ही बाहर से ही दर्शन करते हुए निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed