फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कई प्रख्यात कलाकारों से सजेगी सुरगंगा की शाम

कई प्रख्यात कलाकारों से सजेगी सुरगंगा की शाम

Mon, 14 Jan 2019 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
कई प्रख्यात कलाकारों से सजेगी सुरगंगा की शाम
वाराणसी। मंगलवार यानि की 15 जनवरी से भैंसासुर घाट की शाम बहुत ही सुहानी होने वाली है। जी हां, सुरगंगा के दूसरे चरण में हर दिन बड़े-बड़े कलाकारों की प्रस्तुति होगी। इसमें गजल गायक तलत अजीज आएंगे, वहीं सारेगामा पा के कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। यह जानकारी सुरगंगा महोत्सव समिति के सदस्य आलोक पारिख ने मलदहिया स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस मौके पर लोकेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, देवेश त्रिपाठी, कमलेश अग्रवाल, ब्रजेश जायसवाल, सुनिल पारिख और संदीप पंड्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये होंगे आयोजन
15 जनवरी की निशा पं. किशन महाराज की स्मृति को समर्पित होगी, जिसमें पं. पूरन महाराज, प्रवीण उद्धव की प्रस्तुति होगी। वहीं सारेगामपा के चार कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

16 जनवरी की निशा ठुमरी साम्राज्ञी विदुषी सिद्वेश्वरी देवी के स्मृति में होगी। इसमें सुचरिता गुप्ता प्रस्तुति देंगी, दूसरे सत्र में बादशाह-ए-ग़ज़ल तलत अज़ीज सिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जनवरी को महान गायनाचार्य पं. विष्णु गोंविद कलविट की स्मृति में उनके शिष्य पं. देवाशीष डे और उनके शिष्य प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा प्रख्यात गायक विपिन अनेजा भी प्रस्तुति देंगे।
18 जनवरी को कथक साम्राज्ञी सितारा देवी की स्मृति में पं. विशाल कृष्ण गुरु पद वंदन करेंगे, वहीं दूसरे सत्र में पार्श्व गायक अमन त्रिखा का गायन होगा।
19 जनवरी की निशा ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी के स्मृति में निवेदित होगी, जिसमें शिष्या सुगंधा शर्मा और नागेंद्र दुबे की प्रस्तुति होगी। दूसरे सत्र में पार्श्व गायक व संगीत निर्देशक रामशंकर की प्रस्तुति होगी।
24 जनवरी की निशा सितार सम्राट पं. रविशंकर के स्मृति में सजेगी, प्रथम सत्र में सितार वादिका प्रो. कृष्णा चक्रवर्ती का संगीत होगा। वहीं बीएचयू के प्रमुख सितार वादक प्रो. राजेश शाह के नेतृत्व में उनके शिष्यगण समूह वादन प्रस्तुत करेंगे। दूसरे सत्र में पार्श्व गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठा का गायन होगा।

25 जनवरी को संगीत मार्तंड पं. ओमकार नाथ ठाकुर की स्मृति में पं. राजेश्वर आचार्य शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे, वहीं दूसरे सत्र में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका हेमलता अपनी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed