फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुलिस को चकमा देकर इनामी ने किया समर्पण

पुलिस को चकमा देकर इनामी ने किया समर्पण

Sun, 23 Dec 2018 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर इनामी ने किया समर्पण
वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के हकाक टोला निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश अमन ने शनिवार को पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। अदालत ने अमन को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अमन पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, गैंगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अमन का भाई सलमान मलिक उर्फ अन्ना पहले से ही जिला जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के वार्षिक चुनाव के कारण कचहरी परिसर में भारी गहमागहमी का माहौल था। इसी बीच काले रंग की जैकेट पहन कर अमन कचहरी में आया और सीजेएम कोर्ट में जाकर समर्पण कर दिया। अमन के समर्पण की जानकारी पुलिस को हुई तो सभी अवाक रह गए। इससे पहले भी अमन की समर्पण की सूचना मिली थी तो एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम काफी समय तक कचहरी परिसर में डेरा डाले हुई थी। वहीं, इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जिले की क्राइम ब्रांच की सख्ती से अपराधी घबराए हुए हैं। इसी का असर है कि अरसे से फरार चल रहे बदमाश अदालत में समर्पण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed