{"_id":"5bfc53e7bdec2241ab338b08","slug":"201543263207-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजे के कुते को कार ने कुचला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजे के कुते को कार ने कुचला, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपर जिला जज-15 रामविलास सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह की तहरीर पर सोमवार को कैंट थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कार चालक ने उर्मिला सिंह को उनके सरकारी आवास के समीप कुचल कर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान उर्मिला तो बच गई लेकिन उनके साथ टहल रहा उनका पालतू कुत्ता कार की टक्कर से मर गया। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
कैंट थाने में दी गई तहरीर के अनुसार 19 नवंबर को उर्मिला सिंह अपने पालतू कुत्ते के साथ सर्किट हाउस के पीछे स्थित सरकारी आवास के समीप टहल रही थी। इस दौरान यूपी 83 एई 9414 नंबर की कार के चालक ने उर्मिला सिंह को जान से मारने की नीयत से उनकी ओर तेज गति से वाहन दौड़ाया। उर्मिला के अनुसार उन्होंने सड़क से दूर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन उनके पालतू कुत्ते को कार से जोरदार टक्कर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि कार नंबर के आधार पर चालक की तस्दीक कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।