{"_id":"5bedd806bdec2269360cbe00","slug":"201542313990-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में राममय माहौल बनाए प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में राममय माहौल बनाए प्रचारक
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत की मौजूदगी में छह दिवसीय प्रचारक वर्ग शिविर के पांचवें दिन राम मंदिर निर्माण पर मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार बौद्धिक सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में राममय माहौल बनाने का संदेश दिया गया। गुरुवार को सुबह और शाम की शाखा के बाद संघ प्रमुख की मौजूदगी में मंथन हुआ। गुरुनानक देव के अलावा गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई।
25 नवंबर को अयोध्या में हिंदू संगठनों का जमावड़ा संघ का मुद्दा है। अनुषांगिक संगठनों से कहा गया है कि वे सहयोग करें। साथ में यह भी जोड़ा गया कि इसका चुनावी राजनीति से कोई मतलब नहीं है। आज समय आ गया है राम की रीति नीति का प्रचार और प्रसार होना चाहिए। प्रत्येक राज्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नैतिकता पर चलेगा। देश ही नहीं वरन संपूर्ण वैश्विक श्रीराम के न्याय, व्यवस्था, कर्मठता, लगनशीलता, संस्कार के प्रति स्नेह को आज स्वीकार कर रहा है। इसके मूल में राष्ट्र का विकास छिपा है।